लखनऊ. अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में जनता को लाइन के सिवा कुछ नहीं मिला. जनता को जो दिक्कत और परेशानी आ रही है, उसको दूर करने के लिए भाजपा सरकार ने कोई तैयारी नहीं की. सरकार की सिर्फ इतनी तैयारी है कि 14.2 किलो का सिलेंडर 10 किलो का कर दिया. सरकार ने इस परेशानी से निपटने की तैयारी करने के बजाय कोरोना काल की परेशानियों की याद दिला दी. भाजपा के हर फैसले ने लोगों को लाइन में लगवा दिया है, लेकिन इस बार जनता तैयार है लाइन में लगकर भाजपा का सफाया कर देगी, इसीलिए पूरी भाजपा पीडीए से घबराई है. ये लोग पीडीए का फुल फॉर्म भी नहीं जानते है, जो एआई का फुल फॉर्म नहीं जानते हैं, वे पीडीए को क्या जानेंगे.

इसे भी पढ़ें- देख लो ‘जीरो टॉलरेंस’..! कार में खींचकर महिला सिपाही से रेप की कोशिश, UP में जब पुलिस ही सेफ नहीं तो आम जनता क्या होगा?

आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने जनता को संकट में डाला है. इसकी गलत नीतियों के कारण ही एलपीजी सिलेंडर लापता गैस हो गई. भाजपा के लोग पीडीए का दुःख दर्द नहीं समझ सकते है. पीडीए की परेशानी और अपमान नहीं समझ सकते हैं. पीड़ा जितनी ज्यादा बढ़ेगी पीडीए उतना बढ़ता जाएगा. पीडीए के लोगों को सम्मान दिलाने के लिए समाजवादी लोग उन्हें जोड़कर आगे बढ़ाने जा रहे हैं. भाजपा झूठे प्रचार और इवेंट पर चलने वाली पार्टी है.

इसे भी पढ़ें- सांसें रोक देने वाली रफ्तारः पहले कार ने स्कार्पियों को मारी ठोकर, फिर जद में आया ई-रिक्शा, मौत का मंजर देख सहम उठे लोग

आगे उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता को धोखा देने और माहौल बनाने के लिए कम्पनियों से फर्जी एमओयू करती है. अभी हाल ही में हुए एक एमओयू को लेकर पूरे देश में भाजपा सरकार की चर्चा हुई, जिससे इस सरकार की पोल खुल गयी है. समाजवादी पार्टी प्रदेश में हुए सभी एमओयू की पोल खोलने के लिए पुरजोर तरीके से जांच की मांग करती है. भाजपा सरकार जिन कम्पनियों से एमओयू कर रही है उनका कोई फाइनेंसियल बैकग्राउण्ड नहीं था. भाजपा झूठे प्रचार पर चलती है. हिटलर के जमाने में जर्मनी में केवल एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर होता था, लेकिन भाजपा सरकार में केन्द्र और प्रदेश में सभी मंत्री प्रोपेगेंडा मिनिस्टर हैं. सब अपने आपको पीएम (प्रोपेगेंडा मिनिस्टर) समझते हैं. सब झूठ बोलने में नम्बर एक है.

इसे भी पढ़ें- ‘अनावश्यक रूप से लाइन लगाने की जरूरत नहीं…’, सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- प्रदेश में ईंधन और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

अखिलेश यादव ने कहा कि एआई को न केन्द्र सरकार समझती है और न प्रदेश सरकार. सरकारों ने एआई की कोई ट्रेनिंग नहीं दी. 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी. हम एआई का प्रयोग सबकी भलाई के लिए करेंगे. खेती, किसानी और किसानों के लिए एआई का बेहतर प्रयोग हो सकता है. कई चीजों का समय से अनुमान लगाया जा सकता है. भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को गलत ट्रेनिंग देती है. गलत चीजें सीखती है. भाजपा दुनिया की पहली पार्टी है, जो दूसरे नेताओं की छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने के लिए पैसे खर्च करती है. भाजपा नकारात्मक सोच की पार्टी है. इससे सावधान रहना है. समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता जनता को नकली लोगों और नकली एमओयू से सावधान करना है. भाजपा सरकार ने पूज्यनीय शंकराचार्य जी का अपमान किया. उनके खिलाफ साजिश षड्यंत्र किया, ऐसे षडयंत्रकारियों से सावधान रहना है.