अनूप मिश्रा, बहराइच. पुलिस ने 2 ईनामी चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. दोनों के पास से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- जनता को लाइन के सिवा कुछ नहीं मिला…भाजपा पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि कोतवाली कैसरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मुलायम उर्फ राकेश और मयंकर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इन दोनों पर पूर्व में 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था. मुलायम पर पहले से 23 और मयंकर पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें- देख लो ‘जीरो टॉलरेंस’..! कार में खींचकर महिला सिपाही से रेप की कोशिश, UP में जब पुलिस ही सेफ नहीं तो आम जनता क्या होगा?
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें 17 बिछिया, 7 अंगूठी, नाक की नथुनी और कान के झुमके शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने कैसरगंज और फखरपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

