कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में पड़ोसी के प्लॉट में जबरन गाड़ी खड़ी करने की जिद को लेकर सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी से मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सिपाही SAF में पदस्थ है और एक पूर्व मंत्री का पीएसओ भी बताया जा रहा है। इसी हनक में वह पड़ोसी पर दबाव बना रहा था। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सिपाही समेत उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के चतेरा ओली में रहने वाले सूरज सोनी ने पुलिस से शिकायत की है। जिसमें बताया कि उनके भाई का एक प्लॉट चितेरा ओली में स्थित है। उस प्लॉट में सिपाही गिर्राज गुर्जर ने अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी है। जब गिर्राज से गाड़ी हटाने को कहा गया तो वह गाड़ी को हटाने को तैयार नहीं हुआ। सिपाही गिर्राज को पड़ोसी के प्लॉट से गाड़ी हटाने का नोटिस भी दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने गाड़ी नहीं हटाई।

ये भी पढ़ें: MP में संगठित अपराधों पर होगा बड़ा एक्शन: लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्सर की धमकियां की जांच करेगी STF, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया है कि इसका बदला लेने के लिए सिपाही गिर्राज गुर्जर, आर्यन और मनीष समेत 7-8 लोगों को साथ लेकर उनके घर पहुंच गया और गाली गलौज कर अभद्रता करने लगा। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो गिर्राज और उसके साथियों ने उसकी मारपीट की।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की भ्रामक खबरे फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, राजधानी में SOP लागू; सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर

इस घटना की शिकायत सूरज ने थाने पहुंचकर की। फरियादी ने पुलिस से कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को गिर्राज से जान का खतरा है। फिलहाल पुलिस ने सूरज सोनी की शिकायत पर आरक्षक गिर्राज गुर्जर, आर्यन और मनीष गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m