बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों एक नए मेल फ्रेंड के साथ नजर आई हैं. जिसके बाद से उसके साथ भी एक्ट्रेस का नाम जोड़ा गया है. हाल ही में एक्टर सोरब बेदी (Sorab Bedi) के साथ एक्ट्रेस नजर आई हैं, दोनों को एक दूसरे को हग किए हुए देखा गया था. कोजी डांस करते हुए दोनों की केमिस्ट्री काफी इंटेंस लग रही थी. इसी बीच अब मलाइका ने इस पर रिएक्ट किया है.

अफेयर रूमर्स पर बोलीं मलाइका

मीडिया से बातचीत करते हुए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा- ‘ये अब इरिटेटिंग हो चुका है. मैं इसे बस एक मजाक की तरह लेती हूं. अरहान और मैं इन बातों पर हंसते हैं. मैं ऐसी चीजों को प्लान नहीं कर सकती हूं. ये होना होगा और होकर रहेगा. अभी मेरी लाइफ में जो भी चल रहा है, उसे एक्सपलोर कर मैं काफी खुश हूं. ये मुझे मोटिवेट करता है. जहां तक पार्टनर, कैंपिनियनशिप की बात है ये शानदार है. अगर भविष्य में मुझे किसी के साथ रिश्ते में रहना होगा, तो मैं अपनी शर्तों पर रहूंगी.’

सोरब बेदी ने कही ये बात

बता दें कि इससे पहले सोरब बेदी (Sorab Bedi) ने भी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ लिंकअप रूमर्स पर रिएक्ट किया था. मीडिया से बातचीत में एक्टर ने मलाइका को अपनी अच्छी दोस्त बताते हुए कहा था कि वो कॉम फ्रेंड्स के जरिए सालों पहले मिले थे. बीते वक्त में उन दोनों के बीच भी अच्छा बॉन्ड बन गया है. सोरब ने कहा था- ‘हम दोस्त बने. हमारे बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं है. लोग हमारे बारे में कई सारी बातें कर रहे हैं. किसी लड़की के बारे में ऐसा सोचने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए. ये उसकी मेंटल स्टेट पर असर डाल सकता है. ऐसा करना नहीं चाहिए. पहले भी मैंने मलाइका के साथ फोटोज शेयर की थीं, लेकिन लोग मुझे शायद कम जानते थे. अब मैं जाना माना चेहरा हूं तो लोगों ने मुझे नोटिस करना शुरू कर दिया है. दो लोग दोस्त भी हो सकते हैं. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं. लेकिन लोगों ने इसे गलत नजरिए से देखा.”

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने साल 1998 में एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) के साथ शादी किया था. लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट करने लगीं थी. लेकिन इन दोनों का कुछ वक्त पहले ब्रेकअप हो चुका है, हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं.