हरदोई. जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लोडर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई. बुजुर्ग की मौत से गुस्साए परिजनों और गांव के लोगों ने लोडर चालक और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना में दोनों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- अच्छे दिन गायब है… विदेश नीति बर्बाद, रुपया कमजोर और लापता हुआ सिलेंडर, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
बता दें कि पूरा मामला सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव का है. जहां रहने वाले देव सहाय पांडे (70) तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आ गए. घटना में उनकी मौके मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और लोडर के चालक और उसके भाई की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की. हमले में चालक शिवम (30) की मौके पर सांसें थम गई.
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में मौत का इंतजाम! पीपा पुल रो रहा बदहाली के आंसू, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हजारों लोग, नींद में ‘सुस्त’ सरकार और ‘निकम्मा’ सिस्टम?
वहीं शिवम का भाई अमन (18) गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद लोगों ने अमन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. डॉक्टरों ने जांच कर अमन को मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. 3 मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

