एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) की तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. शेयर किए गए फोटो में सबा अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही है. एक्ट्रेस का कहना है कि इसके इस बीमारी के दौरान उनका वजन तेजी से घट रहा है.

लिखा- ‘चलना भी मुश्किल हुआ’

बता दें कि सबा आजाद (Saba Azad) ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरी जिंदगी के सबसे बुरे 14 दिन. साइक्लोस्पोरा कैटेनेंसिस (Cyclospora cayetanensis) तुम कितने घटिया हो. मेरे जैसी इंसान के लिए, जो सिर्फ घर का खाना खाती है और अपनी पानी की बोतल हर जगह साथ रखती है. यह कीड़ा न जाने कहां से आ गया और वह भी साल के सबसे व्यस्त समय में. मेरा दो हफ्तों में 4 किलो वजन कम हो गया है, जबकि मुझमें पहले से ही काफी कम वजन है. अब मेरे लिए चलना भी मुश्किल हो गया है’.

सब्जी और सलाद धोने का बताया तरीका

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि- ‘मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स लगा रही थी. भारी वजन उठा रही थी और अगले ही दिन मेरा शरीर आधा रह गया. मुझमें इतनी भी ताकत नहीं बची कि एक मामूली-सी टूथपिक भी उठा सकूं. वजन उठाने की तो बात ही छोड़ो. इसलिए, प्लीज, अपने पेट की सेहत के लिए, अपनी सलाद की पत्तियां और सब्जियां ऐसे धोएं जैसे आपकी जिंदगी ही इस पर निर्भर हो, क्योंकि कभी-कभी सच में ऐसा ही होता है. हमारा नया तरीका है- बेकिंग सोडा + वेजी वॉश’.

ऋतिक रोशन कर रहे सेवा

एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) ने आगे लिखा- उनकी ये फोटो ऋतिक रोशन ने क्लिक की है. सबा ने लिखा है, ‘ऋतिक ने मेरे बहुत चिड़चिड़े मूड को भी ठीक रखा और जो हमेशा सबसे मुश्किल हालात में भी हंसी-मजाक का कोई न कोई जरिया ढूंढ़ ही लेते हैं. मैं उतनी भी कमजोर या छोटी नहीं हुई हूं, जितनी इस फोटो में दिख रही हूं. असल में यह बिस्तर बहुत बड़ा है और फोटो का एंगल भी काफी विशाल है’.