एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने साल 2024 में अपनी बेटी लारा का स्वागत किया था. लेकिन अब वह अपने फैंस के बीच अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, एक्टर अपनी बेटी लारा को लेकर ज्यादा बात करते नहीं दिखते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. वरुण और नताशा की बेटी को एक गंभीर बिमारी हो गई है.

बता दें कि वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बताया कि लारा धवन को चलने में दिक्कत होती है. साथ ही इसकी वजह भी बताई है. एक्टर ने बी ए मैन, यार! के हालिया एपिसोड में बताया कि उनकी बेटी को DDH (डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया ऑफ द हिप) है, जिसकी वजह से वह ठीक से चल या दौड़ नहीं पाती थी. हालांकि अब उसका एक प्रोसीजर हुआ और अब वह ठीक हो रही है. आइए जाने क्या है DDH.
DDH क्या होता है?
लारा को Developmental Dysplasia of the Hip (DDH) नाम की समस्या हुई थी. इसमें कूल्हे (hip joint) का जोड़ सही जगह पर फिट नहीं होता. हिप सॉकेट से बाहर खिसक सकता है. एक पैर छोटा/लंबा लग सकता है. बच्चे को चलने या दौड़ने में दिक्कत होती है. करीब 1.5 साल की उम्र में लारा को DDH का पता चला. हालांकि सर्जरी नहीं करनी पड़ी. लेकिन एक खास प्रोसीजर से हिप को वापस सही जगह पर लाया गया. 2.5 महीने तक “स्पाइका कास्ट” (पूरे निचले शरीर का प्लास्टर) में रहना पड़ा. अब उनकी हालत धीरे-धीरे ठीक हो रही है.
वरुण धवन की पेरेंट्स को सलाह
एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अन्य माता-पिता से खास तौर पर कहा बच्चे की मूवमेंट पर ध्यान दें. अगर चलने या बैठने में कुछ अलग लगे तो तुरंत डॉक्टर/पीडियाट्रिशियन से सलाह लें. उन्होंने यह भी कहा कि लोग उन्हें सहानुभूति से न देखे. उन्होंने यह जानकारी इसलिए शेयर की ताकि भारत में इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़े.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

