लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना रही है. जनता को झूठे सपने दिखाकर छला जा रहा है. बजट का पैसा लूटा जा रहा है. सरकारी पैसे का बंदरबांट हो रहा है. इस सरकार में हर विभाग, हर कार्य में भारी भ्रष्टाचार है. जल जीवन मिशन हो या लोक निर्माण विभाग के कार्य, हर कार्य में कमीशनखोरी हो रही है. भाजपा की डबल इंजन सरकार यूपी में लूट रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण सिंह के बयान से मचा हड़कंप, जानिए ऐसा क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भूमाफिया पार्टी है. किसानों की जमीन का सही मुआवजा नहीं देती. किसानों की जमीनों का अधिग्रहण कर अपने चहेते उद्योगपतियों को सौंप देती है. भाजपा किसानों को धोखा दे रही है. यह किसान विरोधी सरकार है. पूंजीपतियों की समर्थक है. अयोध्या, वाराणसी, नोएडा हर जगह भाजपा किसानों की जमींने छीन रही है. प्रदेश में विकास शून्य है. भाजपा सरकार फर्जी एमओयू कर जनता को गुमराह करती है. इस सरकार में हुए सभी एमओयू की जांच हो तो भाजपा का झूठ जनता के सामने आ जाएगा. प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट से त्रस्त है. जनता 2027 में भाजपा को हटा कर भ्रष्टाचार का अंत कर देगी.

इसे भी पढ़ें- ‘सपा बहादुर अपनी बीमारी को दूर कीजिए, आपके हिस्से में…’, PM मोदी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार के पास झूठे वादों और दावों के सिवा कुछ नहीं है. सरकार के भ्रष्ट प्रबंधन के चलते यूपी में से 6 नए एयरपोर्ट बंद है. प्रदेश का चित्रकूट एयरपोर्ट हो या कुशीनगर एयरपोर्ट साथ ही घरेलू उड़ानों के लिए तैयार किए गए यूपी के 6 एयरपोर्टो से उड़ाने बंद है. भाजपा सरकार अरबों का निर्माण सिर्फ अपनो को ठेके बांटकर कमाई को बांटने के लिए होता है. इन्हें न तो कोई हवाई अड्डा चलाना है न उड़ान योजना में कोई हवाई जहाज उड़ाना है, इन्हें तो बस कमाना है.