कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. सरपतहां थाना क्षेत्र के शेखाही उसरिया गांव निवासी एक युवक की ट्रैक्टर खरीदकर घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
इसे भी पढ़ें- ‘आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण सिंह के बयान से मचा हड़कंप, जानिए ऐसा क्या कहा?
बता दें कि 38 वर्षीय नंद किशोर यादव पुत्र राम मिलन शुक्रवार को अपने भाइयों मुलायम, अनुराग तथा एक अन्य साथी के साथ ट्रैक्टर खरीदने अयोध्या गए थे. ट्रैक्टर खरीदने के बाद लौटते समय भाई थार से आगे निकल गए, जबकि नंद किशोर ट्रैक्टर के साथ पीछे आ रहे थे. इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर क्षेत्र में ओवरटेक के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी.
इसे भी पढ़ें- हवस, हत्या और हवालातः प्रेमी के साथ न्यूड थी युवती, छोटी बहन ने देखा तो सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी कत्ल का कहानी
हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे नंद किशोर नीचे गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए औऱ चालक को मामूली चोटें आईं. घटना की सूचना मिलते ही आगे जा रहे भाई मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर शाहगंज उपचार के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही नंद किशोर ने दम तोड़ दिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

