उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक गिट्टी-बालू के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है।
डॉक्टर ने घोषित किया मृत
बदमाशों ने बाजार समिति के सामने बाइक से ओवरटेक कर नगर के गिट्टी-बालू कारोबारी प्रभाकर सिंह को गोली मार दी औऱ फिर हवा में पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से प्रभाकर सिंह घटनास्थल पर ही घायल होकर गिर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निजी काम से शहर जा रहे थे प्रभाकर
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गायघाट निवासी बेरुआ के रहने वाले प्रभाकर सिंह अपने निजी काम से शहर जा रहे थे। इसी दौरान बाजार समिति के पास पीछे से ओवरटेक कर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और पिस्तौल लहराते हुए भाग निकले।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अहियापुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का घेराबंदी कर मामले की छानबीन शुरू की। घटना को लेकर अहियापुर थाना प्रभारी ने बताया कि, अभी मामले की जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं आपसी रंजिश में तो इस हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया गया है? उधर प्रभाकर के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- पति की मौत के बाद अकेले घर चला रही महिला ने दी जान, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

