परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक देवेंद्र जैन का उन्हीं की विधानसभा में विरोध हो गया। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब एक युवक ने विधायक पर ही भ्रष्टाचार करवाने के गंभीर आरोप लगा दिए। हालांकि, जनप्रतिनिधि ने इससे इंकार कर दिया लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

यह भी पढ़ें: MP में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: MP-CG और राजस्थान के MLA हुए शामिल, CM डॉ. मोहन ने कहा- जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना हमारी जिम्मेदारी

दरअसल, विधायक खोड़ क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे जहां वह चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने विधायक से कहा, ‘हमने आपको मतदान किया है और आप भ्रष्टाचार करा रहे हैं। राशन मिलता नहीं है और आप सुनते नहीं हैं। आपके लोग पीडीएस की दुकान चलाते हैं। मैं चुनाव में आपका एजेंट रहा हूं।’

यह भी पढ़ें: ‘झूठे केस में फंसवा दूंगा, जान से मरवा दूंगा’: मंत्री ने शिक्षक को दी धमकी, वीडियो जारी कर बताया जान को खतरा, डर के मारे स्कूल भी नहीं जा पा रहे

विधायक देवेंद्र जैन ने युवक के आरोपों को इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस क्षेत्र में दूसरी बार आ रहा हूं। यहां किसी को नहीं पहचानता, तुम किस पार्टी के हो, तुम्हें भी नहीं पहचानता।’ हालांकि इस दौरान युवक भाजपा विधायक पर रसद माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए खुद को चुनाव में उनका एजेंट होने का परिचय देता रहा. लेकिन विधायक ने उसे भी पहचानने से इनकार कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m