नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक बसों की सबसे बड़ी फ्लीट रखने वाली Delhi को जल्द ही 2,800 और ई-बसों की सौगात मिलने जा रही है। ये बसें केंद्र सरकार की PM E-DRIVE Scheme के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। जानकारी के अनुसार, सभी नई बसें वर्ष 2026 के दौरान अलग-अलग चरणों में दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में शामिल होंगी। इन बसों को शहर के विभिन्न रूट्स पर तैनात किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सफर मिल सके।
राजधानी को जल्द ही 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं, जो केंद्र सरकार की PM E-DRIVE Scheme के तहत इस वर्ष चरणबद्ध तरीके से शामिल की जाएंगी। इन बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद दिल्ली में कुल बसों की संख्या बढ़कर करीब 9,000 हो जाएगी। इससे न केवल बस सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि यात्रियों के लिए वेटिंग टाइम में भी कमी आएगी। हाल ही में दिल्ली सरकार ने 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी अपने बेड़े में शामिल किया है। इसके बाद राजधानी में कुल बसों की संख्या बढ़कर 6,100 हो गई है, जिनमें से 4,338 बसें इलेक्ट्रिक हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार, इस योजना के तहत बसों की सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी और इन्हें अलग-अलग चरणों में शामिल किया जाएगा। इन 2,800 बसों में से 1,380 बसें डीटीसी (Delhi Transport Corporation) को दी जाएंगी, जबकि 1,420 बसें दिल्ली परिवहन विभाग के हिस्से में आएंगी। इन सभी बसों को राजधानी की सड़कों पर उतारा जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि बसों को अलग-अलग मार्गों की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है. 12 मीटर लंबी बसें मुख्य और व्यस्त मार्गों पर चलाई जाएंगी, 9 मीटर और 7 मीटर लंबी बसें संकरी और भीतरी सड़कों पर संचालित होंगी
परिवहन विभाग ने 3330 और बसों की डिमांड भेजी
परिवहन विभाग के अनुसार, इन 2,800 बसों के अलावा 3,330 और इलेक्ट्रिक बसों की मांग केंद्र सरकार को भेजी गई है। उम्मीद है कि ये बसें अगले साल तक मिल जाएंगी। इस तरह आगामी दो वर्षों में दिल्ली को कुल 6,130 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल सकती हैं। दिल्ली सरकार ने राजधानी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किया है। सरकार का कहना है कि साल 2029 तक दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर 12,000 तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही बसों के पूरे बेड़े को पूरी तरह इलेक्ट्रिक में बदलने की योजना है।
कम होगा वेटिंग टाइम
देश में इलेक्ट्रिक बसों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही Delhi में फिलहाल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बसों की कमी से जूझ रही है। वर्तमान में राजधानी में करीब 6,100 बसें हैं, जिनमें से लगभग 95 प्रतिशत बसों की आउटशेडिंग होती है। यानी रोजाना करीब 5,800 बसें ही सड़कों पर संचालन में रहती हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मुकाबले यह संख्या काफी कम मानी जा रही है। परिवहन विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली को सुचारू बस सेवा के लिए करीब 11,000 बसों की आवश्यकता है। इसी कमी के चलते बस स्टॉप पर यात्रियों को औसतन करीब 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को दूर करने के लिए Delhi Transport Corporation (डीटीसी) ने वेटिंग टाइम कम करने का लक्ष्य तय किया है। विभाग का कहना है कि बसों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ औसत इंतजार समय को 10 मिनट से भी कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

