लखनऊ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नकली नोटों की फोटो की फैक्ट्री को लेकर सपा पर निशाना साधा है. पंकज चौधरी ने कहा, लाल टोपी वाले हैं नकली नोटों के धुरंधर. उत्तर प्रदेश में नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में सपा नेता की गिरफ्तारी ने समाजवादी पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा तीनों को उजागर कर दिया है, जो लोग देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे हैं, वे सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोही हैं.
इसे भी पढ़ें- कागज में सुशासन, असल में ‘कुशासन’! गैंगरेप पीड़िता की मदद करने वाले किसान नेता को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद भी बेसुध UP पुलिस
आगे पंकज चौधरी ने कहा, सपा के शीर्ष नेता खुलेआम कहते हैं कि उनकी सरकार बनने पर मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे. क्या इसका मतलब यह है कि नकली नोट छापने वाले, देश की जड़ों को कमजोर करने वाले लोगों को भी बचाया जाएगा? अपराधियों को खुली छूट और कानून का मजाक…क्या यही सपा की राजनीति है?
इसे भी पढ़ें- बदलेगा रायबरेली का नाम? सरकार पर भड़के पूर्व विधायक, ‘सरकारी’ राम कथा पर हुए खर्च पर भी उठाए सवाल
पंकज चौधरी ने ये भी कहा, सपा सुप्रीमो को अब जनता को जवाब देना ही होगा. क्या ऐसे राष्ट्रविरोधी कृत्य में शामिल लोगों पर भी रहम किया जाएगा? या फिर सत्ता की लालसा में देशहित को बार-बार कुचला जाता रहेगा? लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी देशहित को सर्वोपरि रखना होती है, लेकिन सपा ने बार-बार साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ सत्ता है- चाहे उसके लिए देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और सम्मान ही क्यों न दांव पर लग जाए. लाल टोपी का काला इतिहास जनता बखूबी जानती है और सत्ताइस में इनको हार की हैट्रिक लगवाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

