लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर विदेशी फंडिग को लेकर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि एनजीओ की विदेशी फ़ंडिंग को नियमित करने के नाम पर जो Forign Contribution (Regulation) Amendment 2026 की धांधली होने वाली है, उसको लाने से पहले भाजपा बताए कि जो पैसा विदेशों से पीएम केयर फंड में आया था वो लौटाया जाएगा या उसको भी ऑडिट की तरह विशेष छूट देकर गटक लिया जाएगा. जो पैसा इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से आया था उसे भाजपा कब लौटाएगी. जब इलेक्टोरल बॉण्ड ही अवैध घोषित हो गए हैं तो उससे मिला पैसा कैसे वैध है और जो पैसा अन-रजिस्टर्ड तथाकथित लाल किलाई एनजीओ के खातों में आता है उसका क्या होगा.
इसे भी पढ़ें- गवाह करेगा गुनाहों का पर्दाफाश! मुस्कान और साहिल के जुर्म का होगा हिसाब, सौरभ हत्याकांड मामले में कोर्ट कल सुना सकता है फैसला
आगे अखिलेश यादव ने कहा, कहीं ये उसी की विदेशी जड़ें काटने की आपसी लड़ाई तो नहीं है और तथाकथित धर्मार्थ उगाहे गये, मंदिर निर्माण के नाम पर बटोरे उस चंदे का हिसाब कौन देगा, जो भाजपा से संबद्ध संगी-साथी मुखौटा संगठनों मतलब परिषद, वाहिनी आदि ने हड़प लिए. उसमें भी विदेशों से अथाह पैसा आया था. इनसे जुड़े सभी पदाधिकारियों के खातों और संपत्तियों से वसूली की जाए. ये भाजपाई राजनीति की अलोकतांत्रिक, अति नियंत्रणवादी एकाधिकारी सोच है जो एनजीओ पर अवांछित नियंत्रण करके, उन्हें अपनी कठपुतली बनाना चाहती है और इसके बहाने धीरे-धीरे उनकी संपत्तियों को ही हड़प लेना चाहती है.
इसे भी पढ़ें- ’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है… IAS रिंकू सिंह के इस्तीफे पर अखिलेश ने कहा- भावावेश में आकर कोई फैसला न करें, PDA सबको उचित सम्मान और स्थान देगी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ख़ुद तो कुछ करती नहीं है और जो सच्चे स्वतंत्र एनजीओ अच्छा काम कर रहे हैं उनको भी नहीं करने देना चाहती है, क्योंकि कई बार जनता कहती है कि सरकार से ज़्यादा अच्छा काम तो गैर सरकारी संस्थाएं कर दिखाती हैं. इससे कई मोर्चों पर सरकार की बेहद किरकिरी होती है और भाजपाइयों की नाकामी उजागर हो जाती भाजपा ये भी बताए कि जो पैसा विदेश से विधि-विधान से आ रहा है उस पर तो इतने प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, लेकिन उस अकूत धन का क्या जो अवैध रूप से विदेश जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- कानून गया तेल लेने! महिला ने सरेआम पुलिसकर्मी पर बरसाए थप्पड़, तमाशबीन बने रहे सहयोगी, VIDEO वायरल
आगे उन्होंने ये भी कहा कि मतलब जो दौलत उनके मित्र विदेश ले जाकर, और वहां बेख़ौफ़ रहकर आराम से ऐश कर रहे हैं, उनकी ज़मीनें-संपत्तियां कब जब्त करके वसूली की जाएगी या उन ’भगोड़े भाजपाई भाईयों’ को वैसे ही विशेष छूट मिलती रहेगी जैसे कि साम्राज्यवादी ताक़तों का साथ देने वाले उनके मुख़बिर संगी-साथियों और वैचारिक पूर्वजों को स्वतंत्रता से पहले मिलती रही थी. जनता इस बार भाजपा का पक्षपात का एटीएम बंद कर देगी. भाजपा की बदनीयत और बेईमानी ही उसके हर बिल की बुनियाद होती है. भाजपा जाए तो चैन आए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

