होशियारपुर. पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। मंत्री मोहिंदर भगत ने अपने बयान में कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।

जल्दी से जल्दी हो कार्यवाही
उन्होंने जहां की घटना को अंजाम देने वाले में दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। पंजाब सरकार समाज में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सभी प्रदेश वासियों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था पर विश्वास रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।
- छत्तीसगढ़ को मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि, नगरीय निकायों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
- CG News : 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- 5 चेहरे पर लिए 450 SIM: ‘ऑपरेशन फेस’ से फर्जी सिम नेटवर्क का फूटा भांडा, दंपति समेत 3 गिरफ्तार, UP तक जुड़े तार
- मौत निगल गई जिंदगीः ड्यूटी से लौट रहा था रेलवे कर्मी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- CM डॉ. मोहन ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
