कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. एक भीषण सड़क हादसे में कम्पोजिट विद्यालय उदपुर गेल्हवा की प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापिका की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता… अखिलेश यादव ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया मैसेज, BJP को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी के पास घटी है. जहां एक तेज ऱफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह को ठोकर मार दी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग आनन-फानन में घायल प्रधानाध्यापिका को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए. जहां चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- पापा नहीं, पापी है ये! 16 साल की बेटी के साथ सौतेले पिता ने कई बार किया रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

