Taliban Surgical Strike on Pakistan: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक का जवाब अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक से दिया है। तालिबान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। तालिबानी लड़ाकों ने डूरंड लाइन (Durand Line) पार कर खोस्त खुर्रम बॉर्डर के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इस दौरान आर्टिलरी और टैंकों से लगातार गोलाबारी की। इसके बाद सैन्य अड्डे और गाड़ियों को फूंक डाला। इस हमले में 3 पाक सैनिकों की मौत हुई है।

सूत्रों के मुताबिक अफगान सेना की तरफ से आर्टिलरी और टैंकों के जरिए लगातार हमले कर रही है। सीमा पर देर रात तक गोलाबारी जारी रही, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे तक इस सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के 3 सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

अफगानिस्तान ने इससे पहले  3 मार्च को पाकिस्तान की सेना पर आरोप लगाया था कि उसने कुनार प्रांत के असदाबाद के बाहर वाले इलाकों में गोलीबारी की थी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए थे। घायलों में ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की थी। यह तनाव फरवरी में शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान ने अफगान सीमा के पास हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी सीमा पार कार्रवाई की थी।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में क्यों बढ़ा तनाव?

हाल के दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई सालों में सबसे ज्यादा हिंसक झड़पें देखने को मिली हैं। दोनों देशों के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) जैसे उग्रवादी समूहों को अपने यहां पनाह दे रही है। पाकिस्तान का कहना है कि यही समूह उसके देश में घुसकर हमले करते हैं। वहीं अफगान तालिबान इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है। उनका कहना है कि वे किसी भी आतंकी समूह को अपनी जमीन पर शरण नहीं देते और टीटीपी पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है, जिसे उसे खुद ही सुलझाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m