बागपत. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. होटल में एक महिला को उसके पति ने भतीजे के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया. उसके बाद महिला के पति ने दोनों की जमकर पिटाई की. उसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा. जहां उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- डूब गई मासूम जिंदगीः घर के बाहर खेल रही थी 2 साल की बच्ची, कुछ देर बाद तालाब में मिली लाश, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
बता दें कि पूरा मामला दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल का है. जहां एक महिला अपने भतीजे के साथ पहुंची थी. इस बात की भनक लगते ही पति भी होटल पहुंचा. जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. जिसके बाद पति ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान गुस्साए पति ने पत्नी और भतीजे की जमकर पिटाई की. इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा.
इसे भी पढ़ें- दूध ने लगाई आग! डॉक्टर के पास गए थे घर मालिक, वापस लौटे तो घर से निकल रही थी तेज लपटें
वहीं कुछ देर बाद मौका पाकर महिला का भतीजा मौके से फरार हो गया. उसके बाद युवक अपनी पत्नी को स्कूटी में बैठाकर थाने ले गया और मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

