Lalluram Entertainment Desk. नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana का फर्स्ट लुक टीजर आते ही जिस तरह का माहौल बना है, वह साफ दिखाता है कि यह प्रोजेक्ट पहले से ही बहुत बड़ा बज़ क्रिएट कर चुका है। लगभग 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर को सिर्फ एक दिन में 15मिलियन+ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैl इस फ़िल्म का फर्स्ट पार्ट दिवाली 2026 और सेकेंड पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज़ होगा।

इस पूरे रिएक्शन वेव में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं.
Ranbir Kapoor को श्रीराम के रूप में काफी सराहना मिल रही है। लोगों को उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस दोनों पसंद आए हैं।
Siddharth Anand (जिन्होंने Pathaan डायरेक्ट की थी) ने टीजर को “गजब” बताया और दिवाली रिलीज का इंतजार जताया।
Karan Johar ने खास तौर पर रणबीर के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किरदार को “श्रद्धा और पवित्रता” के साथ निभाया है।
डायरेक्टर Nitesh Tiwari के विज़न की भी इंडस्ट्री में खूब तारीफ हो रही है।

क्यों इतना हाइप है?
Ramayana जैसी पौराणिक कहानी पर बड़े स्केल पर फिल्म बन रही है। जिसमें रणबीर कपूर का अलग अवतार देखने को मिलेगा। हाई प्रोडक्शन वैल्यू और विजुअल्स की झलक इस फ़िल्म को और ख़ास बनाती है। इस फ़िल्म का त्योहार (दिवाली) पर रिलीज का प्लान है। कुल मिलाकर, अभी तक का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है—इंडस्ट्री और ऑडियंस दोनों ही इसे लेकर एक्साइटेड हैं।
देखिए टीजर –
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- ओडिशा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

