अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा तेंदुई में ससुराल में विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसको लेकर परिवार में कोहराम मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- हवस की भूख ऐसी कि… भतीजे के साथ होटल गई चाची, दोनों संबंध बना ही रहे थे कि आ धमका पति, फिर जो हुआ…
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका प्रेमा चौहान उर्फ नेहा 22 वर्ष कि अचानक तबीयत खराब होने पर ससुराल के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गए. जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. वहीं वाराणसी रास्ते में रामनगर के समीप मृतका ने दम तोड़ दिया. मृतका के ससुर ने घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी. तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- नजर हटी, दुर्घटना घटीः रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे 2 युवक, तभी अचानक आ गई वंदे भारत ट्रेन, फिर दोनों का जो हाल हुआ…
जांच में ये बात सामने आई कि प्रेमा चौहान गांव के ही कृष्णा चौहान उर्फ किशन से प्रेम कर बैठी दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली. वहीं पति कृष्णा चौहान उर्फ किशन ने बताया कि पत्नी प्रेमा चौहान गर्भवती थी. अचानक पेट में बहुत तेज दर्द हुआ, जिसे स्थानीय अस्पताल में ले गए. जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

