लखनऊ. प्रदेश में नकली नोट की फैक्ट्री को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है. सपा और भाजपा एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. इन सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर अखिलेश यादव ने करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, काली टोपी वाले असली नोटों के ‘धुएंधर’ हैं. बोलने से पहले पता होता कि नक़ली नोट का धंधा करनेवाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी की अपनी पार्टी के ही अंतरंग लोग हैं तो ये कभी नहीं बोलते. अब ‘5 बड़ा 7’ को दिल्ली-लखनऊ की दोहरी डांट पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें- मौत की दावतः तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे और एक अन्य को मारी ठोकर, तीनों की उखड़ी सांसें

आगे अखिलेश यादव ने कहा, हमें इनके प्रति सहानुभूति है क्योंकि ये भी निम्नलिखित अनुत्तरित प्रश्नों को लेकर बेहद पीड़ित, दुखी और अपमानित हैं कि 5 बड़ा या 7? विधायक बड़ा या सांसद? राज्य बड़ा या केंद्र? राज्य सरकार का मंत्री बड़ा या केंद्र सरकार का? बैठक बड़ी या नोटिस? गोरखपुर बड़ा या दिल्ली?

इसे भी पढ़ें- अमृत काल नहीं संकट काल चल रहा है… भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- संत अपमानित किए जा रहे, सौदागर की तरह काम करती है BJP, इनका लक्ष्य केवल मुनाफा कमाना

विशेष सलाह देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, अगर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी को कोई शक है तो वो नक़ली नोटों के जालसाज़ के मोबाइल फ़ोन की सीडीआर निकलवा लें, भाजपा का सारा काला चिट्ठा खुल जाएगा.