मेरठ। जिले के दौराला थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आबकारी विभाग ने ठेके पर छापा मारा और देसी शराब की सभी पेटियां जब्त की। जांच के दौरान शराब में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं मिली। परिनजों ने शराब में जहर होने के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इलाज के दौरान तीनों की मौत
पुलिस ने बताया कि शहर के सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले सचिन ने अपने साथ काम करने वाले दौलत और जितेंद्र के साथ शाम के तकरीबन 7:30 बजे कस्बे के एक सरकारी देसी शराब ठेके से शराब खरीदी। फिर वहीं बैठक शराब पी और अपने-अपने घऱ चले गए। घर पहुंचने के थोड़ी देर बार तीनों की तबीयत खराब होने लगी। पेट दर्द और उल्टी की शिकयत के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया और शराब विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
READ MORE: अय्याशी के लिए सुहाग की बलि: मौसेरे भाई से इश्क लड़ा रही थी BSF जवान की पत्नी, जेवर गिरवी रखकर दोस्तों को दी 6 लाख की सुपारी
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों ने से बातचीत की और संबंधित शराब ठेके पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंंने खाली टेट्रा पैक और देशी शराब की पेटियां जब्त की। साथ ही सेल्समैन समेत दो लोगों को अरेस्ट कर पूछताछ के लिए ले गए। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सारी बातें क्लियर हो जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

