एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. हाल ही में सोनम की बहन और प्रोड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने भांजे की झलक फैंस को दिखाया था. वहीं, अब खुद एक्ट्रेस ने भी अपने छोटे बेटे के साथ प्यारी सी फोटो शेयर किया है, और साथ ही एक बड़ा सा कैप्शन लिखा है.

सोनम ने शेयर की बेटे की पहली झलक

बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने दूसरे बेटे को जन्म देने के करीब 5 दिन बाद इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किया है. पहले फोटो में वो अपने नवजात बेटे को सीने से लगाए नजर आ रही हैं. तो वहीं, दूसरी फोटो में वह आराम से खाना खाती नजर आ रही हैं, जो उनके रिकवरी के पल को दर्शा रहा है.

अपने इस पोस्ट के साथ सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने कैप्शन में अस्पताल और डॉक्टरों का आभार जताया है. उन्होंने लिखा- ‘शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी आभारी हूं. अपने दूसरे बेटे के जन्म के इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल को दिल से धन्यवाद. यह सचमुच हर मायने में असाधारण रहा. मेरी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अवन दादिना को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मेरी दोनों गर्भावस्थाओं में मेरा मार्गदर्शन किया. उनकी देखभाल में विश्वास, शांति और आश्वासन का भाव है, जो बहुत कम देखने को मिलता है, और मैं उनके सहयोग, ज्ञान और दयालुता के लिए अनंत रूप से आभारी हूं. पूरी टीम को धन्यवाद, आप सभी इतने कुशल पेशेवर हैं और अपनी कोमलता, सहानुभूति और सच्ची देखभाल से भी बढ़कर काम करते हैं. अस्पताल में हमेशा ऐसी उम्मीद नहीं की जाती, लेकिन ऐसा होना ही चाहिए, और इसी ने इस अनुभव को इतना सार्थक बनाया. नीता आंटी ने जो बनाया है, वह सचमुच अद्भुत है, एक ऐसा स्थान जहां उत्कृष्टता और करुणा इतनी सहजता से एक साथ मौजूद हैं. बेहद आभारी, सुरक्षित और धन्य महसूस कर रहे हैं. हमारी देखभाल करने वाली अद्भुत टीम के लिए आभारी हैं. सोनम और आनंद.’

बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी किया था. इस कपल की मुलाकात साल 2015 में फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के दौरान हुई थी. कपल ने साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे “वायु” का स्वागत किया था.