मुगलसराय. पंडित दीनदयालउपाध्याय नगर मुगलसराय पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत भारी मात्रा में गांजा नष्ट किया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में हुई इस कार्रवाई में 528 किलोग्राम गांजे को जलाकर विनष्ट किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ से अधिक आंकी गई है.
इसे भी पढ़ें- खेल-खेल में जिंदगी खत्मः पेड़ की टहनी गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, जानिए पिता के सामने कैसे काल के गाल में समाया लाल
यह अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाया गया था. पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में गठित जनपद स्तरीय कमेटी की निगरानी में यह पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई. क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण मुरारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नष्ट किया गया. गांजा जनपद के 10 थानों से जुड़े कुल 40 मुकदमों से संबंधित था. इसे औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक चिमनी भट्टी में जलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें- मतलब अधिकारी ही, माफियाओं के साथ… लखनऊ में टोल प्लाजा घोटाला, ट्रक चेसिस रिकॉर्ड और डेटा गायब
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के अनुसार, नष्ट किए गए इस अवैध गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ से अधिक है. पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तरीय कमेटी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया. इस कार्रवाई के माध्यम से चंदौली पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

