Delhi Sarai Kale Khan Becomes World Class Multimodal Transport Hub: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सराय काले खां बस अड्डा का पूरी तरह कायाकल्प होने जा रहा है। सराय काले खां बस टर्मिनल 7613 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा। 2030 तक पूरे होने वाले इस प्रोजेक्ट में 31 एकड़ में दो मंजिला बस टर्मिनल, मॉल और फ्लैट्स समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां 1500 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी। यह हब मेट्रो, रेलवे और नमो भारत ट्रेन को आपस में जोड़कर यात्रियों का सफर आसान बनाएगा।
दिल्ली परिवहन बुनियादी ढांचा विकास निगम (DTIDC) इस बस अड्डे को एक आधुनिक ‘मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब’ के रूप में विकसित करेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए आगामी जुलाई महीने तक टेंडर जारी होने की उम्मीद है।
नई योजना के मुताबिक, यहां दो मंजिला बस अड्डा बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर 78 बसों की पार्किंग और अपर ग्राउंड पर 77 बसों के खड़े होने की व्यवस्था।इसके अलावा, कॉनकोर्स एरिया में करीब 1500 कारों की पार्किंग बनाई जाएगी, जिससे लोग अपनी गाड़ी पार्क कर दूसरे ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट में सिर्फ बस अड्डा ही नहीं, बल्कि रिहायशी फ्लैट, सरकारी आवास और कमर्शियल स्पेस भी विकसित किए जाएंगे। इससे न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि आय के नए सोर्स भी बनेंगे। पुनर्विकास के दौरान बस अड्डे को अस्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, ताकि निर्माण काम में कोई रुकावट न आए।
कैसा होगा नया बस अड्डा?
ग्राउंड फ्लोर: यहां 78 बसों के खड़े होने की क्षमता होगी।
अपर ग्राउंड फ्लोर: यहां 77 बसों के लिए स्टैंड बनाया जाएगा।
पार्किंग व्यवस्था: कॉनकोर्स स्तर पर लगभग 1500 कारों की विशाल पार्किंग होगी, जिससे यात्री अपनी गाड़ी पार्क कर आसानी से अन्य सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठा सकेंगे।
सिर्फ बस अड्डा नहीं, एक मिनी सिटी बनेगा
इस परियोजना का दायरा केवल परिवहन तक सीमित नहीं है. कुल 34.44 एकड़ में होने वाले इस विकास कार्य में यात्रियों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और फूड कोर्ट होगी। सरकारी आवास और ईडब्ल्यूएस (EWS) फ्लैट्स का निर्माण होगा। बस अड्डे को रेलवे स्टेशन और नमो भारत स्टेशन से निर्बाध रूप से जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को पैदल न चलना पड़े।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

