दीपक उपाध्याय, महू/पीथमपुर। मध्य प्रदेश की बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कानून (संविधान) से बढ़कर कोई नहीं है, चाहे वह मुख्यमंत्री या सांसद ही क्यों न हो। यह बयान उन्होंने कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने वाले सवाल पर दिया है।
महू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पातालपानी में क्रांति सूर्य टंट्या मामा की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। हर वर्ष की तरह इस साल भी अमर शहीद टंट्या मामा की कर्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, विधायक उषा ठाकुर, जिला ग्रामीण महामंत्री डॉ. पूंजालाल निनामा, एसडीएम राकेश परमार और नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: MP में परफॉर्मेंस गारंटी में बड़ा बदलाव: 14% से कम टेंडर लेने पर ठेकेदारों को देनी होगी 10% राशि, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश
स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन
इस दौरान अतिथियों ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मां काली के पूजन एवं हवन में भाग लिया। कार्यक्रम के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। साथ ही आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।
ये भी पढ़ें: एमपी में गेहूं खरीदी 10 अप्रैल से शुरूः सीएम डॉ मोहन ने बैठक में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश, इस बार 78 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उषा ठाकुर ने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में प्रत्येक 4 अप्रैल को पातालपानी में टंट्या मामा की जयंती पर भव्य मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक ओर टंट्या मामा की प्रतिमा और दूसरी ओर उनकी आराध्य देवी मां कालका की तस्वीर स्थापित की जाएगी। वहीं दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संविधान से बढ़कर कोई भी नहीं है, चाहे वह सांसद हो या मुख्यमंत्री।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

