बरेली. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बोलेरो की सड़क किनारे खड़े टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बोलेरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः पति ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर जंगल में लाश को लगाया ठिकाने, जानिए खूनी खेल की खौफनाक दास्तां

बता दें कि घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र में परधोली गांव के पास की बताई जा रही है. जहां कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इस दौरान बोलेरो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े टैंकर से वाहन जा टकराया. घटना इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- जनता पूछ रही है कि उद्घाटन के फूल… पीपा पुल टूटने को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, भाजपा से पूछे कई तीखे सवाले

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. वहीं वाहन को काटकर मृतकों की लाश को बाहर निकाला गया. पुलिस ने सभी मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. घटना के पीछे के कारण की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है.