मथुरा. श्रीधाम वृन्दावन में पानीघाट चौराहा स्थित पहाड़ी बाबा भक्तमाली गोशाला में पहली बार श्रीमद जगद्गुरु मलूक दास जी महाराज का 452 वां जयंती पर निकुंज अष्टयाम लीला दर्शन और रस चर्चा के साथ मनाया जा रह है. महोत्सव में 7 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मलूकदास महाराज की समाधि का पूजन करेंगे.
इसे भी पढ़ें- योगी सरकार का मानवीय चेहरा: विवेकाधीन कोष से गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचा लगभग 860 करोड़, 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता
बता दें कि भगवान सीताराम जी की अष्ट्यम लीला 8 दिन अलग अलग 8 पहर में होगी. ऐसा आयोजन पहली बार लगभग 225 वर्ष पूर्व अयोध्या कनक भवन में आयोजित किया गया था. उसके बाद से पहली बार श्री श्यामा श्याम जी की दिव्य लीलास्थली में आयोजित किया जा रहा है. आयोजन के दौरान देश के प्रसिद्ध संत, महंत भी सहभागिता करेंगे.
इसे भी पढ़ें- भारतेन्दु नाट्य अकादमी के 50 वर्ष : CM योगी बोले- वीरांगनाओं पर लघु नाटक बनाकर मंचन करना और बच्चों के सामने उन्हें ‘हीरो’ के रूप में प्रस्तुत करना अकादमियों का दायित्व
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

