बलरामपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई. घटना में 2 कार सवार युवकों की मौत हो गई. वहीं घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- UP में सुशासन’राज’ नहीं, सिर्फ ‘गुंडाराज’! सरेराह युवक पर आधा दर्जन गुंडों ने की अंधाधुंध फायरिंग, योगी जी यही है आपका जीरो टॉलरेंस?

बता दें कि घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चयपुरवा गांव के पास उस वक्त घटी, जब एक कार में सवार होकर कुछ लोग कहीं जा रहे थे. कार की रफ्तार अधिक होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई. ठोकर इतनी जबरदस्त की थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं कार में सवार 2 लोगों की मौके पर ही जान चली गई.

इसे भी पढ़ें- जो सरकार महिलाओं को… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, जनगणना को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को गांव वालों की मदद से बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया. घटना में मरने वालों की पहचान शफीक (21) और भोला (20) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.