अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। ट्रंप अमेरिकी समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे यानी भारतीय समय के मुताबिक, आज रात साढ़े दस बजे ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। ये कॉन्फ्रेंस ईरान में अमेरिका के सफल रेसक्यू ऑपरेशन को लेकर होगी।

अमेरिकी सेना ने ईरान में घुस कर कैसे अपने पायलट को वहां से सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया? इसकी जानकारी आज डोनाल्ड ट्रंप मीडिया के सामने देंगे।

इजरायली मीडिया के मुताबिक, पायलट सिर में गंभीर चोट के कारण बेहोश थे। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे पहला संपर्क किया। पकड़े जाने से बचने के लिए पायलट सबसे ऊंची जगह चढ़ गए। 10-12 किलोमीटर पैदल चले और एक दरार में छिप गए, फिर वहां से सटीक कॉर्डिनेट भेजे।

ईरान में पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने बेहद साहसी ऑपरेशन चलाया, जो पूरी तरह कामयाब रहा। इस बीच ईरान के ऊपर मार गिराए गए अमेरिकी एफ-15E नेविगेटर के रेस्क्यू के बारे में नई जानकारी सामने आई है।

ट्रंप अमेरिकी समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे यानी भारतीय समय के मुताबिक, आज रात साढ़े दस बजे ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। ये कॉन्फ्रेंस ईरान में अमेरिका के सफल रेसक्यू ऑपरेशन को लेकर होगी।

अमेरिकी सेना ने पायलट की लोकेशन से 18 किलोमीटर दूर एक खेत पर कब्जा कर लिया। जहां दो विमान और छोटे हेलीकॉप्टर उतारे गए। हेलीकॉप्टरों ने पायलट को दरार से निकाला और खेत में वापस ले आए। इस दौरान जब अमेरिकी विमान खेत में फंस गए तो उन्हें नष्ट कर दिया। इजरायल ने उस इलाके में हमला करने से परहेज किया और खुफिया जानकारी दी। शुक्रवार और शनिवार के दौरान इजरायल को कहा गया कि वो ईरानी डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाते रहें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m