Share Market Update : हफ्ते के पहले ट्रेडिंग दिन आज सोमवार, 6 अप्रैल शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 450 अंक गिरकर 73,850 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी भी 100 अंक गिरकर 22,600 के स्तर पर आ गया है. आज ऑयल और गैस और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा है.

एशियाई बाजारों में तेजी
दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 0.83% चढ़कर 5,422 पर पहुंच गया है. जापान का Nikkei 1.11% बढ़कर 53,715 पर पहुंच गया है. हांगकांग का Hang Seng और चीन का Shanghai Composite इंडेक्स आज बंद हैं.
2 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार
Dow Jones 224 अंक (0.13%) गिरकर 46,504 के स्तर पर बंद हुआ. टेक-हैवी Nasdaq Composite 0.18% बढ़कर 21,879 पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स 46 अंक (0.11%) बढ़कर 6,582 पर बंद हुआ.
कच्चा तेल 0.48% बढ़कर $109 प्रति बैरल पर पहुंचा
कच्चा तेल आज लगभग आधा प्रतिशत बढ़कर $109 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. 28 फरवरी को ईरान से जुड़े संघर्ष के शुरू होने से पहले, कच्चे तेल की कीमतें लगभग $70 प्रति बैरल के आसपास थीं.
RBI की बैठक आज से शुरू, ब्याज दरों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं
निवेशक RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों और महंगाई के अनुमान से जुड़े फैसलों पर पैनी नजर रखेंगे. नए वित्त वर्ष की पहली बैठक आज से शुरू हो गई है. 8 अप्रैल को गवर्नर द्वारा बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है. इस बार ब्याज दरों में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है.
गुरुवार को सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर 73,320 पर बंद हुआ
गुड फ्राईडे के चलते शुक्रवार को बाजार बंद रहा. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स अपने इंट्राडे निचले स्तर से 1,773 अंक ऊपर बंद हुआ था. सुबह यह भारी दबाव में खुला. गिरकर 71,545 के निचले स्तर पर पहुँच गया. इसके बाद, इसमें 185 अंकों की तेजी आई और यह 73,320 पर बंद हुआ.
इस बीच, Nifty में भी 22,182 के निचले स्तर को छूने के बाद 531 अंकों की रिकवरी देखने को मिली. यह 34 अंक (0.15%) बढ़कर 22,713 के स्तर पर बंद हुआ. Nifty इंडेक्स में, IT और Realty सेक्टर ने सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की, जो क्रमशः 2.62% और 1.18% बढ़ीं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

