रायपुर। अभनपुर क्षेत्र के चंपारण मंडल अंतर्गत भिलाई गांव में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब विधायक इंद्र कुमार साहू का एक बयान विवाद का कारण बन गया।

वायरल हो रहे वीडियो में विधायक यह कहते नजर आ रहे हैं कि “जो लोग पार्टी में गद्दारी करते हैं, वे प्रवक्ता बनकर जाते हैं।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं अपनी जगह से उठ गए और फिर विधायक से तीखी बहस शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। हालांकि मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को संभाल लिया। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में संगठन में अनुशासन और निष्ठा पर सख्त संदेश दिया था, लेकिन उनका यह बयान कार्यकर्ताओं को राश नहीं आया। वहीं विधायक के समर्थकों का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

देखिये वीडियो-