अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सोमवार रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश नशे के पेड़ के नीचे बैठते हैं और… मंत्री अनिल राजभर ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा दिया
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने भोजपुर गांव के पास स्थित शराब की दुकानों के आसपास छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों और लाइसेंसी शराब की दुकानों के अंदर शराब पीते और आपस में बहस करते पाए गए. पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए सभी नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी
क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना या हुड़दंग करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

