Business Desk – Share Market Update : आज, 7 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स लगभग 400 अंक गिरकर 73,700 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 22,800 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयरों में भारी बिकवाली देखी जा रही है.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 0.20% की बढ़त के साथ 5,462 पर ट्रेड कर रहा है.
- जापान का Nikkei 0.14% की गिरावट के साथ 53,330 पर ट्रेड कर रहा है.
- चीन का Shanghai Composite 3,880 पर सपाट ट्रेड कर रहा है.
6 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में बढ़त
- Dow Jones 165 अंकों (0.36%) की बढ़त के साथ 46,669 के स्तर पर बंद हुआ.
- टेक-हैवी Nasdaq Composite 0.54% की बढ़त के साथ 21,996 पर बंद हुआ.
- S&P 500 इंडेक्स 29 अंकों (0.44%) की बढ़त के साथ 6,611 पर बंद हुआ.
कच्चा तेल 2% बढ़कर $112 प्रति बैरल पर पहुंचा
आज, कच्चे तेल में लगभग 2% की बढ़त हुई है. यह $112 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. 28 फरवरी को ईरान से जुड़े संघर्ष के शुरू होने से पहले, कच्चे तेल की कीमतें लगभग $70 प्रति बैरल के आसपास थीं.
कल बाजार में तेजी
इससे पहले, कल 7 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 787 अंकों (1.07%) की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 255 अंकों (1.12%) की बढ़त के साथ 22,968 के स्तर पर बंद हुआ.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

