आगरा. वो कहते है न क्रिमिनल कितना भी शातिर क्यों न हो, कोई न कोई गलती कर ही बैठता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. पत्नी की हत्या के आरोप में 9 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है. पुलिस आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश नशे के पेड़ के नीचे बैठते हैं और… मंत्री अनिल राजभर ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा दिया
बता दें कि पूरा मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है. जहां 9 साल पहले 2017 में दहेज को लेकर जगनपुर निवासी कपिल उर्फ काका ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर मौके से फरार हो गया था. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, लेकिन पुलिस को शातिर आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला. काफी लंबे समय तक छानबीन करने के बाद भी खाकी के हाथ नहीं लगा.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी बुलडोजर चलवाना है तो… परिवहन में हुए भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कह दी चुभने वाली बात
वहीं फिर पुलिस ने कातिल के बच्चों की देखरेख करने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया तो रिश्तेदारों ने जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया. हालांकि, पुलिस को उनकी बात पर जरा भी यकीन नहीं हुआ. पुलिस ने शक के आधार पर रिश्तेदार के फोन को सर्विलांस पर रखा. इस दौरान फरार चल रहे आरोपी ने अपने रिश्तेदार को फोन किया और बच्चों का हाल-चाल जाना. जिसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंबई में छिपकर बैठा है. उसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

