MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अप्रैल महीने में प्री मानसून जैसे हालात है। प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से एक बार फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया और निवाड़ी में ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इसे लेकर IMD भोपाल ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। जिससे एक बार फिर आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं 11 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव होगा। उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: जबलपुर जाएंगे CM डॉ मोहन, भिंड-मुरैना दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, दिवाली से पहले UCC लागू करने की तैयारी, अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम, TET के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन आज, कल से गेहूं खरीदी, कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी कांग्रेस
आज यहां बारिश का अलर्ट
एमपी में आज भी कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, शहडोल, मुरैना, भिंड, सतना, पन्ना, मैहर, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली, सीधी, कटनी, अनूपपुर और उमरिया समेत 18 जिलों में पानी गिरने की संभावना है। इन जिलों में 24 घंटे के अंदर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया और निवाड़ी में ओलावृष्टि होने का अनुमान है।
मंगलवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, अशोक नगर, गुना, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा और सतना के चित्रूकट के मौसम में बदलाव देखने को मिला। इन जगहों पर कई तेज आंधी चली तो कहीं बारिश हुई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

