संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शादी समारोह के दौरान पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान काका ने अपने भतीजे पर तीर चला दिया, जो उसके पेट के अंदर घुस गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए गुजरात रेफर किया गया है।
यह पूरा मामला ग्राम सूखी बावड़ी का है। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान परिवार के दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए युवक रवि सस्तीया पर उसके ही काका कमल सस्तीया ने तीर चला दिया। तीर सीधे रवि के पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें: रेत माफिया ने वन आरक्षक को कुचलकर मार डाला: मुरैना में तड़के सुबह गस्त पर निकली थी टीम, घटना के बाद गाड़ी लेकर आरोपी फरार
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल रवि को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां वह पेट में तीर लगे होने की स्थिति में ही भर्ती हुआ। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुजरात के दाहोद रेफर किया। जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी काका को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: मौत की सुरंगों पर चला बुलडोजर: शहडोल में अवैध कोयला खदानों पर बड़ा एक्शन, JCB से 5 गुफानुमा सुरंगों को किया बंद
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

