रामपुर. यूपी के सियासत में अपना दल (एस) के विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे ने सरकारी प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाकर रख दी है. विधायक के बेटा गनर लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचा और वहां उसने अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या शफीक अहमद अंसारी चुनाव बस लड़ेंगे, विधायकी उनका बेटा करेगा?

इसे भी पढ़ें- ‘बाबा’ का बुलडोजर बेलगाम! बिना सूचना और बिना किसी नोटिस के किसानों की गिराई गई बाउंड्री वॉल, बीजेपी राज में अन्नदाताओं के साथ ये कैसा सलूक?

बता दें कि पूरा मामला रामपुर की स्वार तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का है. जहां विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटा अपनी पिता की जगह अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचा. इस दौरान विधायक के बेटे के साथ बकायदा पुलिस वाले भी नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक का बेटा अपना भौकाल जमाते हुए अस्पताल पहुंचा औऱ सीधे चिकित्सा अधिकारी के कुर्सी पर बैठ गया.

इसे भी पढ़ें- मौज-मौज में आई मौतः लखनऊ से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे 3 दोस्त, फिर हुआ कुछ ऐसा कि एक की चली गई जान

इस दौरान विधायक के बेटे ने न सिर्फ दस्तावेज खंगाले, बल्कि अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए. मामला तूल पकड़ता देख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) दीपा सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात दीपा सिंह द्वारा कही जा रही है. मामले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किस नियम के तहत विधायक के बेटे को सुरक्षा मुहैया कराई गई? क्या विधायक को अपने पद के गलत इस्तेमाल होने की जानकारी नहीं थी या फिर जानकर भी अनजान हैं?