हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन में उस वक्त माहौल पूरी तरह बिगड़ गया जब “वंदे मातरम” के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए। कांग्रेस की मुस्लिम पार्षदों पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगा, जिसके बाद बीजेपी पार्षदों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। बीजेपी ने कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर सीधे-सीधे वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया।
इसी दौरान सदन में तीखी बहस के बीच रुबीना इकबाल खान ने विवादित बयान दे दिया — “तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवा कर दिखाओ”। इस बयान के बाद बीजेपी पार्षद भड़क गए और पूरे सदन में “वंदे मातरम” के नारे गूंजने लगे। स्थिति इतनी बिगड़ी कि सभापति को दखल देना पड़ा और कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख को एक दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया गया। फोजिया शेख आलम ने कहा संविधान का एक्ट है जिसके अंदर लिखा है कि आप राष्ट्रगान गा सकते हैं लेकिन राष्ट्रगीत नहीं मैंने यह बात सभापति के सामने रखी लेकिन फिर भी सभापति ने सदन से बाहर कर दिया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे वंदे मातरम् का अपमान बताया है।
फौजिया शेख अलीम का कहना है हमारे इस्लाम में वंदे मातरम नहीं बोल सकते है। संविधान में साफ लिखा है वंदे मातरम गाने पर कोई जबरदस्ती नहीं है, संविधान में हमें छूट है हम राष्ट्रगान गा सकते है राष्ट्रीय गीत के लिए कोई बाध्य नहीं कर सकता है , साथ ही फौजिया शेख अलीम ने कहा हम भारत माता की पूजा नहीं करते हैं।
गद्दार टिप्पणी पर दूसरा हंगामा
वंदे मातरम विवाद के बाद सदन में एक और टकराव सामने आया। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पार्षदों को “गद्दार” कहे जाने पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी पार्षद सभापति के सामने धरने पर बैठ गए और कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि यह बयान राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत हमला है।
मामले को शांत कराने के लिए सभापति ने कांग्रेस पार्षद को खेद जताने के निर्देश दिए, लेकिन तब तक सदन का माहौल पूरी तरह से गरमा चुका था। इंदौर नगर निगम का बजट सम्मेलन विकास की बजाय विवादों का अखाड़ा बन गया। “वंदे मातरम” और “गद्दार” जैसे मुद्दों पर सियासी टकराव ने साफ कर दिया कि सदन में बहस कम और बवाल ज्यादा हो रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

