शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी में बुधवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब दोपहर 12:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। अचानक झटके लगे से अफरा तफरी मच गई। कंपन के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप के झटके काफी हल्के थे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, एमपी के बड़वानी में 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र बड़वानी में ही जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। अचानक कंपन महसूस होते लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूंकप काफी हल्का था। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m