हेमंत शर्मा, इंदौर। नगर निगम के बजट सत्र में वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदन की गर्मी अब सड़कों और बयानों तक आ पहुंची है। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए न केवल इतिहास खंगाला, बल्कि वर्तमान राजनीति पर भी बेहद तीखा हमला बोला है।‘
जिन्ना की राह पर कांग्रेस’
सुमित मिश्रा ने कांग्रेस की घेराबंदी करते हुए कहा कि जो लोग वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं, वे असल में ‘जिन्ना की औलादें’ हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस की तुलना ‘मुस्लिम लीग’ से कर दी। मिश्रा ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस भूल गई कि इसी वंदे मातरम को स्वतंत्रता से पूर्व राष्ट्रीय अधिवेशन में गाया गया था। इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने सम्मान दिया।
यह भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम बजट सम्मेलन में बवाल! मुस्लिम महिला कांग्रेस पार्षद का वंदे मातरम पर भड़काऊ बयान, बोली- ‘तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवा कर दिखाओ’, सदन में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के नारे
सुमित मिश्रा ने अशफ़ाकउल्ला और कलाम का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, ‘वंदे मातरम गाते-गाते अशफ़ाकउल्ला खां फांसी के फंदे पर झूल गए। एपीजे अब्दुल कलाम और वीर अब्दुल हमीद जैसे राष्ट्रभक्तों ने इसी गीत से प्रेरणा ली। फिर आज की कांग्रेस को इससे परहेज क्यों?’
उन्होंने तुष्टिकरण का आरोप भी लगाते हुए कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ने सबसे पहले इस गीत का विरोध किया था और आज की कांग्रेस उसी रास्ते पर चल रही है। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस अब धीरे-धीरे ‘मुस्लिम लीग’ में तब्दील होती जा रही है।
यह भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद: पार्षद रुबीना के फिर बिगड़े बोल, कहा- मिटटी खोदोगे तो हम ही मिलेंगे, इन्हें तो गंगा में बहा देते हैं
जीतू पटवारी और चिंटू चौकसे को खुली चुनौती
बजट सत्र में हुए हंगामे के बाद सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को सीधे तौर पर ललकारा है। उन्होंने कहा, ‘अगर कांग्रेस नेताओं के रगों में असली खून है और वे वंदे मातरम का सम्मान करते हैं, तो उन पार्षदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं जिन्होंने इस राष्ट्रगीत का अपमान किया है। अगर कार्रवाई नहीं होती, तो यह साफ है कि कांग्रेस देशद्रोही ताकतों के साथ खड़ी है।’
लव जिहाद और गठबंधन पर घेरा
मिश्रा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस के चुनावी गठबंधनों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केरल और अन्य राज्यों में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन का ही नतीजा है कि कांग्रेस के पार्षद ‘लव जिहाद’ जैसे मामलों में पकड़े जाने के बावजूद पार्टी में बने रहते हैं।
निगम की राजनीति में उबाल
इंदौर नगर निगम में राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुई यह बहस अब शुद्ध रूप से ‘राष्ट्रवाद बनाम तुष्टिकरण’ की लड़ाई बन चुकी है। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वंदे मातरम का अपमान करने वालों को शहर और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। अब देखना यह है कि जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता सुमित मिश्रा की इस ‘चुनौती’ पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। क्या कांग्रेस अपने उन पार्षदों पर गाज गिराएगी, या यह जुबानी जंग अभी और तेज होगी?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

