Business Desk – Share Market Update : शेयर बाजार में आज, गुरुवार 9 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 77,000 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 550 अंकों (0.72%) की गिरावट आई है. निफ्टी भी 140 अंक (0.57%) गिरकर 23,850 के स्तर पर पहुँच गया है. आज IT और Realty शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा है.

एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 5,784 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 88 अंकों या 1.50% की गिरावट आई. जापान का Nikkei इंडेक्स 438 अंक या 0.78% गिरकर 55,870 पर बंद हुआ.

वहीं, हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स 90 अंक या 0.35% गिरकर 25,803 पर आ गया. इसके अलावा, चीन का Shanghai Composite इंडेक्स 3,965 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 29 अंकों या 0.73% की कमजोरी देखने को मिली.

8 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में तेजी

8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली. Dow Jones इंडेक्स 47,910 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 1,325 अंकों या 2.85% की बढ़त हुई. Nasdaq इंडेक्स 617 अंक या 2.80% चढ़कर 22,635 पर पहुंच गया. वहीं, S&P 500 इंडेक्स 6,783 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 166 अंकों या 2.51% की बढ़त हुई.

कल सेंसेक्स 2,946 अंक ऊपर बंद हुआ

कल, 8 अप्रैल को, अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते के संघर्ष-विराम की घोषणा के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेज़ी आई. सेंसेक्स 77,563 पर बंद हुआ, जिसमें 2,946 अंकों (3.95%) की उछाल आई. निफ्टी में भी 874 अंकों (3.78%) की तेजी आई और यह 23,997 पर बंद हुआ.