अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश में आज से गेहूं खरीदी शुरू हो गई है। इसे लेकर सीहोर जिले के चंदेरी गांव में किसानों ने खुशी में डांडिया नाच करते हुए जश्न मनाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं अन्नदाताओं ने एमपी सरकार, सीएम डॉ मोहन यादव समेत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी जताया हैं।
दरअसल, सीहोर जिले के चंदेरी गांव के किसानों ने बीते दिनों प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जल्द गेहूं खरीदी की मांग की थी। कर्जा देना था और फसले खराब हो रही थी। इसको लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की थी कि जल्द गेहं खरीदी की जाए। किसानों ने बताया कि मांग मंजूर कर ली गई है और हमारा गेहूं आज से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। क्योंकि हमारा गेहूं मंडी पर 2000 से लेकर 2200 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा था जो हम किसानों को घटा हो रहा था। अब हमारा गेहूं आज से 2625 रुपए प्रति कुंटल बिकेगा।
ये भी पढ़ें: ‘तय वक्त पर शुरू होगी गेहूं खरीदी’, CM डॉ. मोहन ने कहा- सरकार हर घड़ी किसानों के साथ, उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश
गेहूं खरीदी शुरू होने पर किसानों में खुशी है और इसे लेकर डांडिया नाच कर जश्न मनाया। वहीं ग्राम चंदेरी, ग्राम राम खेड़ी समेत दर्जनों गांव के किसान मध्य प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद कर रहे है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

