सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में घुसकर युवक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना भाजपा कार्यालय के सामने स्थित एक इंश्योरेंस ऑफिस की है, जहां आकाश चौरसिया पर तीन युवकों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है।

तीन युवकों ने आकाश चौरसिया से की मारपीट

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अचानक ऑफिस में घुस आए और वहां मौजूद आकाश चौरसिया के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान ऑफिस में काम कर रही दो युवतियों को भी बाहर जाने से रोके जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि हमलावरों ने ऑफिस के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में आकाश चौरसिया का हाथ फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है।

पहले मतदान, फिर जलपान: 3 राज्यों में मतदान को लेकर सीएम डॉ मोहन ने किया पोस्ट, लिखा- असम, केरलम

हमले में शामिल युवक दिल्ली से जुड़े कारोबारी पक्ष के

घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। हमलावर युवक पिछले तीन दिनों से रेकी कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, हमले में शामिल युवक दिल्ली से जुड़े कारोबारी पक्ष के बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं कार्रवाई की बात कही जा रही है।

MP कांग्रेस में खींचतानः एससी विभाग में नियुक्ति के बाद दो जगह से हटाए जिला और शहर अध्यक्ष,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m