Business Desk – Walt Disney Layoffs 2026 : वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में 1,000 तक नौकरियां कम करने की तैयारी कर रहा है. इनमें से कई नौकरियां कंपनी के मार्केटिंग विभाग में कम की जाएंगी. यह खबर द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी है, जिसमें मामले से परिचित सूत्रों का हवाला दिया गया है.

बताया गया है कि इन छंटनियों की योजनाएं पहले से ही चल रही थीं. इससे पहले कि जोश डी’अमारो ने मार्च में डिज्नी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर अपनी नई भूमिका संभाली. कथित तौर पर, कंपनी खर्च कम करने और अपने कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठा रही है.

डिज्नी का कहना है कि, इन बदलते समय में, खर्चों पर नियंत्रण रखना और कामकाज को सरल बनाना जरूरी हो गया है. ये छंटनियां एक सुनियोजित तरीके से की जाएंगी. अनुमान है कि कंपनी के कुल कर्मचारियों में से 1 प्रतिशत से भी कम लोग इस कदम से प्रभावित हो सकते हैं.

वित्त वर्ष 2025 तक 231,000 कर्मचारी

वित्त वर्ष 2025 के अंत तक, डिज़्नी में लगभग 231,000 लोग कार्यरत थे. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिज़्नी के नए मुख्य मार्केटिंग अधिकारी, असद अयाज, कंपनी के मार्केटिंग समूह को एकीकृत करने और खर्चों में कटौती करने की योजना बना रहे हैं.

वह “प्रोजेक्ट इमेजिन” कोडनेम के तहत इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं. अयाज ने जनवरी में कंपनी के भीतर एक नई मार्केटिंग संगठनात्मक संरचना की देखरेख शुरू की थी.

डिज्नी में पिछली छंटनियां

इससे पहले वॉल्ट डिज्नी ने जून 2025 में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की थी. उस समय, इन छँटनियों का असर फिल्म, टीवी, मार्केटिंग, प्रचार, कास्टिंग, विकास और कॉर्पोरेट वित्त विभागों पर पड़ा था. 2023 में, डिज्नी ने बड़े पैमाने पर छंटनियां की थीं; कंपनी ने 5.5 अरब डॉलर बचाने के प्रयास में 7,000 नौकरियां खत्म कर दी थीं.