बांका। जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नया टोला हसनपुर की रहने वाली 19 वर्षीय लाडो खातून ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लाडो की शादी महज 10 महीने पहले जुलाई 2025 में बौंसी निवासी मोहम्मद हासिब से हुई थी। शुरुआती चार महीने वैवाहिक जीवन सुखद रहा, लेकिन पांचवें महीने में पड़ोस के युवक गुफरान से प्रेम संबंध होने के बाद स्थितियां बिगड़ने लगीं।
पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, लाडो और उसके पति 10 दिन पहले मायके आए थे। बुधवार दोपहर जब पति हासिब बाजार गया था, तभी प्रेमी गुफरान घर पहुंच गया। बाजार से लौटने पर हासिब ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। विरोध करने पर गुफरान ने अपने साथियों को बुलाकर हासिब के साथ मारपीट भी की, जिससे मामला और बढ़ गया।
पंचायत का रुख और प्रेमी की बेवफाई
विवाद बढ़ने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। देर शाम तक चली इस पंचायत में जब प्रेमी गुफरान से लाडो को अपनाने या शादी करने की बात कही गई, तो वह साफ मुकर गया। पंचायत ने भी किसी ठोस समाधान के बजाय मामले को उनके हाल पर छोड़ दिया। पति के छोड़ने की आशंका और समाज में मान-प्रतिष्ठा खोने के डर से लाडो बुरी तरह टूट गई।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
पंचायत के बाद मानसिक रूप से आहत लाडो ने बाजार से जहरीली दवा खरीदी और देर रात उसका सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर गुफरान व उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

