हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में “वंदे मातरम” को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस के अंदर ही बड़ा सियासी तूफान बनता जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने एक के बाद एक तीखे ट्वीट कर न सिर्फ भाजपा पर हमला बोला, बल्कि अपनी ही पार्टी की पार्षद रूबीना खान को भी आड़े हाथों लिया।
क्या कहा केके मिश्रा ने ?
केके मिश्रा ने बेहद सख्त शब्दों में कहा कि “जो राष्ट्रधर्म नहीं निभा सकते, वंदे मातरम् नहीं बोल सकते, वे भाड़ में जाएं, पाकिस्तान जाकर बसें।” इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है।
ये भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद पर सियासी घमासान: विरोध करने वालों को भाजपा ने बताया जिन्ना की औलाद, मुस्लिम लीग से की कांग्रेस की तुलना
रूबीना खान पर सीधा हमला
मिश्रा ने कांग्रेस पार्षद रूबीना खान के बयान को “राजनीतिक ब्लैकमेलिंग” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर खेला गया है। साथ ही कहा कि ऐसा बयान उन मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों का भी अपमान है, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।
ये भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद: पार्षद रुबीना के फिर बिगड़े बोल, कहा- मिटटी खोदोगे तो हम ही मिलेंगे, इन्हें तो गंगा में बहा देते हैं
भाजपा पर भी हमला
केके मिश्रा यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस मुद्दे पर राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि वह अपने ही मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी। मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने “राष्ट्रधर्म” के मुद्दे पर दोहरा चरित्र दिखाया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम बजट सम्मेलन में बवाल! मुस्लिम महिला कांग्रेस पार्षद का वंदे मातरम पर भड़काऊ बयान, बोली- ‘तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवा कर दिखाओ’, सदन में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के नारे
कांग्रेस नेतृत्व को दी खुली चुनौती
मिश्रा ने इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि “सिर्फ नोटिस नहीं, रूबीना खान को कांग्रेस से बर्खास्त किया जाए” “जहां जाना चाहती हैं, चली जाएं” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को ऐसे “संदिग्ध निष्ठा” वाले लोगों को शामिल करने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस पूरे विवाद ने कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद को खुलकर सामने ला दिया है। एक तरफ भाजपा इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में है, तो वहीं कांग्रेस के अंदर ही नेताओं के बीच टकराव तेज होता दिख रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

