इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के निजी सचिव अली यूसुफ हर्शी को मार दिया है। इजरायली सेना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हर्शी को लेबनान की राजधानी बेरूत में एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया। हर्शी हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम का निजी सचिव होने के साथ ही उसका भतीजा भी था। इजरायली सेना ने कहा कि हर्शी के पास हिजबुल्लाह चीफ के दफ्तर और उनकी सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी थी।

अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन के सीजफायर पर सहमति भले बन चुकी हो, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी बरकरार है. इसी बीच इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे को मार गिराने का बड़ा दावा किया है.

अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन के सीजफायर पर सहमति भले बन चुकी हो, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी बरकरार है. इसी बीच इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हारशी को मार गिराने का बड़ा दावा किया है. हालांकि अभी तक हिजबुल्लाह की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

इजरायली सेना ने कहा, ‘आईडीएफ ने बेरूत क्षेत्र में हमला किया और हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के पर्सनल सेक्रेटरी और भतीजे अली यूसुफ हारशी को मार गिराया.’

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने गुरुवार (9 अप्रैल) को ऐलान किया है कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में रात भर चले हमले में ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम को मार गिराया है. अगर हिजबुल्लाह नईम कासिम के भतीजे की मौत की पुष्टि करता है तो यह सशस्त्र ग्रुप और तेहरान के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि हिजबुल्लाह मध्य पूर्व में ईरान के प्रमुख सहयोगियों में से एक है.

कासिम हिजबुल्लाह के मुख्य विचारकों में से एक हैं और इसके फाउंडिंग मेंबर्स में से एक हैं. वह 1974-1988 तक एसोसिएशन फॉर इस्लामिक धार्मिक शिक्षा के प्रमुख थे और लेबनानी मुस्लिम छात्रों के संघ के संस्थापक सदस्य भी थे.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान पर हमले रोकने की चेतावनी दी है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर लेबनान पर हमले नहीं रोके गए तो ईरान सीजफायर के समझौते को रद्द कर देगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ईरान-अमेरिका युद्धविराम की शर्तें स्पष्ट हैं, अमेरिका को या तो युद्धविराम चुनना होगा या इजरायल के माध्यम से युद्ध जारी रखना होगा. वह दोनों नहीं चुन सकता.’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m