कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बच्चा पैदा होते ही पिता पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, अस्पताल में प्रसव के बाद लड़की के नाबालिग होने का राज खुला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग से मंदिर में शादी की थी। दो साल पहले 15 वर्षीय किशोरी से पहचान हुई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। जहां प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नाबालिग को भर्ती किया गया था। नाबालिग के बच्चे को जन्म देने पर राज खुला। बताया गया कि नाबालिग ने मंदिर में शादी की थी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने पाटन पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके आधार पर पुलिस ने कथित पति पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: मातृत्व अवकाश को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसलाः वेतन से नहीं कर सकते वंचित, कोर्ट ने कहा- याचिकाकर्ता 26 सप्ताह की सवेतन छुट्टी की हकदार

इस पूरे मामले में एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि नाबालिग के द्वारा बच्चे को जन्म दिया गया है। आरोपी भी नाबालिग है। दोनों पहले से परिचित थी। घटनाक्रम की शुरुआत क्यों हुई थी और क्या कारण था, इसका पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ऐसी भी क्या गर्मी… मैम ने छात्र से चलवाया हाथ वाला पंखा, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m