कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बंधक बनाकर देह व्यापार कराने के मामले में पीड़िता को अब धमकियां दी जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, असम की एक युवती को जबरन बंधक बनाकर उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे मामले की शिकायत जबलपुर के ओमती थाने में दर्ज कराई थी।
READ MORE: बच्चा पैदा होते ही पिता पर FIR: अस्पताल में प्रसव के बाद खुला ऐसा राज, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
इस मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के खिलाफ पहले ही केस दर्ज हो चुका है। अब इस मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस पर FIR वापस लेने और समझौता करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
READ MORE: ‘ना बीजेपी का सांसद जीतेगा, ना कांग्रेस का विधायक रहेगा…’, दादा शिवानंद महाराज ने नेताओं पर साधा निशाना, Video वायरल
पीड़िता का कहना है कि उसे धमकाकर केस वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां और अन्य लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

